- Written by Ajay Singh Rajput
एटीएम कार्ड क्लोनिंग आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गई है l आजकल टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग बहुत तेजी से बढ़ गया है l हैकर्स यूजर की जानकारी हैक करने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं इन तरीकों में से कार्ड क्लोनिंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है l ऐसा इसलिए है क्योंकि यूजर्स को कार्ड क्लोनिंग के बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं होता है l इसलिए हम आपके लिए कार्ड क्लोनिंग से बचने के तरीके लाए हैं जिससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रह सकती है, और हम आप को यह भी बताएंगे कि हैकर्स कार्ड क्लोनिंग के जरिए आप की जानकारी कैसे चुराते हैं l कैंसे होती है चोरी - हैकर्स ATM स्लॉट में स्कैनिंग डिवाइस लगाकर किसी के कार्ड की जानकारी चुरा सकता है l ऐसे में जब भी आप अपना कार्ड एटीएम स्लॉट में डालते हैं तो हैकर एटीएम की सभी जानकारी स्कैन कर उसे ब्लूटूथ या किसी भी वायरलेस डिवाइस के जरिए चुरा लेते हैं l कार्ड क्लोनिंग से कैसे बचें - आपके अकाउंट का पूरा डिटेल लेने के लिए हैकर्स को आपका एटीएम पिन नंबर जानना आवश्यक होता है l आपके पिन नम्बर को हैकर्स ATM में लगे कैमरा से ट्रैक कर सकते हैं l इसके लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप जब भी ATM में अपना पिन नंबर एंटर करें तो उसे किसी तरह छुपाकर डालें ताकि उसकी इमेज सीसीटीवी कैमरा में ना जा सके l अगर आप ATM में जाते हैं तो उसके मशीन कार्ड स्लॉट को ध्यान से देखें, अगर आपको लगे कि ATM कार्ड स्लॉट में कोई छेड़खानी की गई है या फिर स्लॉट ढीला है तो उसे इस्तेमाल ना करें l ATM कार्ड इन्सर्ट करते समय उसमे जलने वाली लाइट पर ध्यान दीजिए अगर उसमें ग्रीन लाइट जल रही है तो ATM सुरक्षित है, लेकिन अगर उस में लाल या कोई भी लाइट नहीं जल रही है तो एटीएम को इस्तेमाल ना करें और इस मामले की सूचना आप तुरंत बैंक को दें l इन सावधानियों के कारण आप सुरक्षित बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं l |
![]() |
















Written by Ajay Singh Rajput
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh