- Written by IndiaTezNEWS24
राजगढ़ | 11-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले के बैंकर्स को निर्देशित किया है कि एक चेक के नेफ्ट/आर.टी.जी.एस. हेतु सूची प्राप्त होने पर राशि अंतरण केशलेस बैंकिंग को बढावा दिया जाए। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि यदि किसी बैंक द्वारा नेफ्ट/आर.टी.जी.एस. के लिए मना किया जाता है तो उनके विरूद्व तुरंत कार्रवाई किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैंकर्स को केशलेस को बढावा देने की समझाईस भी दी। कलेक्टर श्री पिथोडे गत दिवस जिला स्तरीय संलाहकार समिति की आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक श्री अजय पालीवाल, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के श्री जी.हसानी, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, अग्रणि जिला प्रबंधक श्री रामेश्व पंवार एवं विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद थे। बैठक में मुआवजा राशि के संबंध में कृषकों को राशि आहरण में आ रही समस्याओं की समीक्षा क दौरान बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन प्राप्त सूची अनुसार कृषकों के केसीसी खातों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि कृषकों के केसीसी खातो में राशि जमा कराने में कोई त्रुटि नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास योजना की बैंकवार समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि बैंकर्स स्वीकृति अनुसार वितरण भी सुनिश्चित करें। इसमें आवश्यक सुधार एवं गति लाएं तथा केशलेस बैंकिग का उपयोग किया जाए। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक एवं सेंट्र्ल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 110.17 एवं 130.99 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति का वितरण करने पर प्रशंसा की गई एवं परियोजना अधिकारी को प्रशंसा पत्र जारी किए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री पिथोडे द्वारा दिए गए। अग्रणि जिला प्रबंधक श्री पंवार द्वासरा सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि 28 फरवरी तक लक्ष्य पूर्ण कर वितरण की कार्रवाई करें एवं भारतीय स्टेट बैंक नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ऋण वितरण पर रोक वाली शाखाओं का लक्ष्य अन्य शाखाओं के माध्यम से पूर्ण कराएं। |
![]() |
















Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh