- Written by Ajay Singh Rajput
आजकल स्मार्टफोन का जमाना है l स्मार्ट फोन में ओवरहीटिंग एक गंभीर समस्या बन कर उभर रही है l गेम खेलते समय या स्मार्ट फोन में एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करते समय अचानक से स्मार्ट फोन गर्म होने लगता है l स्मार्टफोन के गर्म होने से उसके खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है l वही स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पर भी खराब असर पड़ता है l हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर स्मार्टफोन में यह समस्या हो, तो आज हम इस समस्या के ऊपर ही बात करेंगे l इसके कारण और इस समस्या से बचने के क्या उपाय हैं वह हम आज आपको बताने वाले हैं l स्मार्टफोन ओवर हीटिंग के कारण एवं स्मार्टफोन ओवरहीटिंग से कैसे बचें -स्मार्ट फोन के गरम होने के कई कारण हो सकते हैं अगर स्मार्ट फोन में खराब प्रोसेसर लगा हो या एक साथ कई एप्लीकेशंस का इस्तेमाल किया जा रहा हो, यह स्मार्टफोन में ओवर हीटिंग के मुख्य कारण हो सकते हैं l खराब या डुप्लीकेट चार्जर से स्मार्टफोन को चार्ज करने पर भी स्मार्टफोन गर्म हो सकता है l इंटरनेट का हमेशा चालु रहना भी स्मार्ट फोन ओवर हीटिंग का मुख्य कारण है l स्मार्ट फोन में इंटरनेट डाटा हमेशा चालू रहने के कारण स्मार्ट फोन की लोकेशन, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स चालू रहते हैं जबकि इन फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं होता है l इन्हें हमेशा चालू रखने से स्मार्ट फोन की बैटरी पर असर पड़ता है और बैटरी गर्म हो जाती है l स्मार्ट फोन में एक साथ कई एप्लीकेशन इस्तेमाल करना भी स्मार्ट फोन में हीटिंग की वजह होता है l ऐप्स की जरूरत ना होने पर बंद कर दें साथ ही स्मार्टफोन को समय-समय पर क्लीन करते रहें अगर एप्स में कोई अपडेट आए तो उसे समय-समय पर अपडेट करते रहें अपने स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को भी समय-समय पर अपडेट करते रहें l कभी भी स्मार्टफोन को डुप्लीकेट चार्जर या खराब चार्जर से चार्ज ना करें साथ ही ध्यान रखें कि स्मार्टफोन को कभी भी फुल चार्ज ना करें l |
![]() |
















Written by Ajay Singh Rajput
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh