आधार कार्ड सभी सेवाओं और सुविधाओं के लिए अब अनिवार्य होता जा रहा है l सरकार भी आधार को सभी सेवाओं और सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दे रही है l पर कहते हैं न कि अच्छाई के साथ बुराई भी साथ-साथ चलती है l इसलिए आधार कार्ड का भी गलत इस्तेमाल करने की ख़बरें भी सुनने को मिलती रहती हैं l आपके आधार कार्ड में सभी बायोमेट्रिक डिटेल्स रहती हैं जैसे रेटिना स्केन, फिंगर प्रिंट आदि l हम यहाँ आपको बताने वाले है कि आपका आधार कार्ड किन सेवाओं और सुविधाओं से लिंक है और कहाँ -कहाँ आधार कार्ड का उपयोग किया गया है इसका पता कैसे लगायें l 

इसके लिए आपको आधार की वेबसाइट पर जाकर आधार सत्यापित करें वाले आप्शन में जाना होगा l वहां जाकर सबसे पहले अपना आधार नंबर डालें और केप्चा कोड भरें l उसके बाद जनरेट ओ टी पी पर क्लिक कीजिये l आपके फोन पर एक कोड आएगा l अब आप तारिख सेट करें की आपको किस तारीख से किस तारिख तक का डिटेल्स चाहिए फिर अपना ओ टी पी नंबर डाल दीजिये और सबमिट कर दीजिये lसारी डिटेल्स आपके सामने आ जायेंगी l इससे आप आसानी से पता लगा पाएंगे की आपका आधार कार्ड कहाँ-कहाँ इस्तेमाल किया गया है l 

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment