- Written by B B Khare
रिलायंस जिओ की तरफ से कुछ बड़ी ख़बरें निकल कर सामने आ रही हैं जिनमे प्रमुख है की रिलायंस जिओ इंफोकाम लिमिटेड का आई पी ओ आ सकता है l जिसके माध्यम से पैसे जुटाये जा सकते हैं l अभी तक जिओ पर ३१ अरब डॉलर का निवेश किया जा चुका है l ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जिओ के ग्राहकों की संख्या १४ करोड़ के पार पहुँच चुकी है l अब रिलायंस जिओ आई पी ओ लाने पर विचार कर रहा है जो कि २०१८ या २०१९ की शुरुआत में आ सकता है l जानकारों के अनुआर आई पी ओ से कंपनी को ५०० से ७०० बिलियन रूपये का फायदा हो सकता है l रिलायंस जिओ से जुडी अगली खबर जिओ के ग्राहकों के लिए एक झटका हो सकती है क्योंकि रिलायंस जिओ २०१८ में अपने डाटा प्लान्स में कुछ बदलाव करने जा रहा है l खबर है की डाटा प्लान्स मंहगे हो सकते हैं l फ्री में कालिंग और इन्टरनेट यूज़ करने वाले ग्राहकों को अब अपनी जेब ढीली करना पद सकती है l |
![]() |
















Written by B B Khare
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh