अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के येरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के बाद विरोध का सिलसिला रुक नहीं रहा है l फिलीस्तीन सरकार के एक बड़े अधिकारी के अनुसार दिसंबर में होने वाली क्षेत्रीय यात्रा के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत नहीं किया जायेगा l फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास फतह की सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दिसंबर में होने वाली क्षेत्रीय यात्रा के दौरान अब्बास अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात नहीं करेंगे l हालाँकि इस सम्बन्ध में फिलीस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास की तरफ से या उनके कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है l 

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment