होशंगाबाद :   जिले में सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण विभिन्न विभागों द्वारा किया जाता है। होशंगाबाद जिले को सीएम हेल्पलाईन में संतुष्टिपूर्वक प्रकरणों एवं शिकायतों के निराकरण में पुन: प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर प्रियंका दास के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समय सीमा में सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जाता है।

                होशंगाबाद जिले में सीएम हेल्पलाईन में 3 हजार 686 शिकायतें प्राप्त हुई थी, इन शिकायतों में संतुष्टि के साथ 60 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। जिले का कुल वेटेज स्कोर 68.75 है और जिले की रेटिंग ए ग्रेड में है।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment