- Written by Sateesh Yadav
तलेन -(सतीश यादव) नगर तलेन में 11 जनवरी 2026 को होने वाले हिन्दू सम्मलेन को लेकर बुधवार को नगर में भूमि पूजन व धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गयी यह भूमि पूजन व धर्म ध्वजा यात्रा इकलेरा रोड हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना ,आरती व हनुमान चालीसा के पश्चात बैड बाजे व भगवा ध्वजों के साथ प्रारंभ हुई । यात्रा नगर के इकलेरा रोड नरसिंह लाल चौराहे होते हुए गांधी चौक बाजार ,बड़ा मंदिर ,चौधरी पुरा, मंडलोई पूरा होते हुए हिन्दू सम्मलेन कार्यक्रम स्थल मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची ।वही यात्रा के दौरान जात पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई-भाई व जय श्री राम के नारों का उदघोष होता रहा। मंदिर प्रांगण पर हिंदू सम्मेलन की आयोजन समिति सदस्यों व नगर के वरिष्ठजनों व नगर के सभी समाजजनों की उपस्थिति मे पुजारी नंद किशोर दुबे द्वारा हिन्दू सम्मलेन का ध्वज पूजन व भूमि भूमि पूजन का कार्यक्रम मन्त्रों उच्चार के साथ संपन्न करवाया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि महंत रामकृष्ण भारती खेड़ापति हनुमान मंदिर, संजय जी रूहेला जिला धर्म जागरण संयोजक जिला ब्यावरा का उद्बोधन प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में श्री रूहेला ने पंच परिवर्तन के विषय को रखा।पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है। ये पांच परिवर्तन आगामी वर्षों में भारतीय समाज को दिशा देने वाले हैं।इस मौके पर कार्यक्रम मे सेकड़ो की संख्या में हिन्दू सनातानी बंधु मातृ शक्ति शामिल हुई । |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh