तलेन। विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ना रहा। सुबह प्रार्थना सभा में मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने बताया कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और नई ऊर्जा व सकारात्मकता का संदेश देता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल पतंग उड़ाने का आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को सुरक्षित पतंगबाजी, नायलॉन मांझे से दूर रहने और पक्षियों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। बच्चों ने “पतंग हमारी, प्रकृति हमारी” जैसे नारे भी लगाए। कार्यक्रम के अंत में तिल-गुड़ के लड्डू वितरित किए गए। समस्त वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment